महाकुंभ का प्रचार करेंगी देश की पांच एक्सप्रेस ट्रेन
महाकुंभ का प्रचार करेंगी देश की पांच एक्सप्रेस ट्रेन
Share:

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नदी शिप्रा में 22 अप्रैल से 21मई 2016 तक होने वाले सिंहस्थ महापर्व का संदेश पूरे देश में दिया जा रहा। मप्र सरकार ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर ट्रेनों के माध्यम से प्रचार शुरू कर दिया हैं। ट्रेनों में सिंहस्थ पर्व की ब्रांडिंग और महाकलेश्वर मंदिर, शिप्रा आदि की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है। सर्वप्रथम यह ब्रांडिंग पंजाब मेंल से प्रदर्शित की गई है। 

इसके बाद जबलपुर से राजकोट जाने वाली वीरावल एक्सप्रेस, मुंबई से दरभंगा बिहार जाने वाली पवन एक्सप्रेस, भुवनेश्वर से मुंबई की ओर जाने वाली कोणार्क एक्सप्रेस एवं गोरखपुर से उत्तरप्रदेश जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के जरिए पूरे देश में सिंहस्थ पर्व का संदेश दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार का मानना है। की  इस योंजना से हम ज्यादा से ज्यादा सिंहस्थ मेला का प्रचार कर पायेगें। 

वही दूसरी तरफ ऑल इंडिया रेडियों के माध्यम से भी पूरे देश में पर्व का प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मानना है  कि इस बार पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होने की उम्मीद है। इसलिये रेल अधिकारियों को विशेष आईडी कार्ड दिए जा रहे है, जिससे बाहर राज्य से आने वाले यात्रियों को आसानी से मदद मिल सके। इस ब्रांडिंग का असर इतना अधिक है कि जिन ट्रेनों में इन से प्रचार किया जा रहा है।वह देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने वाली ट्रेनों में से है, जिस से करोड़ो लोगों तक उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की गूंज पहुंच रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -