अमृत महोत्सव के निमित हुआ कार्यक्रम
अमृत महोत्सव के निमित हुआ कार्यक्रम
Share:

नर्मदापुरम से गजेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट 

नर्मदापुरम।  स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ में तिरंगे के रंग में रंग गयी,मानो कुछ ऐसा दृश्य था जैसे आजादी के दीवाने तिरंगा लेकर दौड़ रहे हो जी हां हम बात कर रहे है आज़ादी के अमृत महोत्सव की। आज सुबह पचमढ़ी की मैराथन का नजारा कुछ अलग ही था। पचमढ़ी की वादियों में दौड़ रहे युवा सिर्फ जोश और दम खम नहीं दिखा रहे थे बल्कि आज उनमें देश के प्रति प्रेम को व्यक्त करने का एक जज्बा भी दिखाई दे रहा था।

 क्योंकि हाथों में तिरंगा और चेहरे पर आजादी के अमृत महोत्सव मुस्कान देश को सबसे ऊपर रखने के संकल्प के रूप में प्रदर्शित हो रही थी। नर्मदापुरम की शान, पूरे देश में सतपुड़ा की रानी के नाम से प्रसिद्ध पचमढ़ी की सड़कों पर मैराथन दौड़ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ में तिरंगे के रंग में रंग गयी,मानो कुछ ऐसा दृश्य था जैसे आजादी के दीवाने तिरंगा लेकर दौड़ रहे हो । 

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पचमढ़ी की इस मैराथन को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़कर नर्मदापुरम के हर आम नागरिक के मन को देश प्रेम की भावना से भर दिया । प्रदेश को यह संदेश पहुंचा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं है बल्कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने अपने मस्तक चढ़ाकर अपने लहू से भारत मां श्रंगार किया है। 

अनियंत्रित हुई चार्टेड बस, आधा दर्जन यात्री घायल

मप्र में दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनेगा ओंकारेश्वर बांध

उलटी-दस्त से बेहाल हुए ग्रामीण, कलेक्टर ने किया दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -