निर्माता अशोक पंडित की माँ ने ली अंतिम सांस, 82 साल की उम्र में हुआ निधन
निर्माता अशोक पंडित की माँ ने ली अंतिम सांस, 82 साल की उम्र में हुआ निधन
Share:

निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की 82 साल की मां का देहांत हो गया है। इस बात की सूचना खुद अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अशोक पंडित की मां निर्मला ने मुंबई स्थित अपने निवास पर अपनी अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर अशोक पंडित के पोस्ट पर प्रशंसक और सितारे दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान कर रहे है।

अशोक पंडित ने ट्टिटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी को कहते हुए दुख हो रहा है कि शनिवार को मां का निधन हो गया है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे महामारी के माहौल पर घर पर ही रहें और मां की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें।  ॐ शांति।' अपने पोस्ट में अशोक ने मां की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, ' वो हमेशा एक रानी की तरह रहती थी। बेहद बड़ी दिल वालीं एक असाधारण महिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की सहायता में गुजार दिया। वो एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने हर किसी की सहायता की और बाहें खोलकर स्वागत किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

अशोक पंडित के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सिनेमाजगत से जुड़े लोग भी दुख व्यक्त कर रहे है।  रितेश देशमुख ने ट्वीट पर लिखा- आपको मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति।' वहीं स्वरूप रावल ने लिखा- इस दुख की घड़ी में ईश्वर आपको शक्ति दे, ओम शांति।'आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करन के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत रखने की भी बात कर रहे हैं।

अमित शाह के बेटे की फोटो पोस्ट कर ट्रोल हुए दिग्विजय सिंह, लोगों ने जमकर की खिंचाई

असम के सीएम सोनोवाल ने ली तरुण गोगोई के स्वास्थ्य की रिपोर्ट

इस दिन असम और मेघालय में होगी तेज बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -