बच्चों में वजन बढऩे की समस्या
बच्चों में वजन बढऩे की समस्या
Share:

बच्चों में मोटापे की समस्या पिछले कुछ सालों से ज्यादा देखने को मिल रही है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे गंभीरता से लेना शुरु कर दिया है। 16 से 33 प्रतिशत बच्चे बढ़ते वजन का शिकार हो जाते है। बच्चों में  मोटापे से होने वाली समस्याओं का तो पता लगना आसान है, लेकिन उनका इलाज कठिन है। वजन बढऩे का मुख्य कारण है बच्चों का दोषपूर्ण खान पान और व्यायाम की कमी। इसकी वजह से हर साल विश्व में हजारों लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। मोटापे के शिकार बच्चों में अगर खान पान पर ध्यान नहीं दिया जाए या उन्हें व्यायाम के लिए प्रेरित नहीं किया जाए तो वे जल्द ही अपनी उम्र से बड़े लगने लगते हैं।

क्या है मोटापा
वैसे तो थोड़ा बहुत कैलोरी जरूरी है लेकिन ली गई कैलोरी के अनुसार व्यायाम या अन्य तरह की शारीरिक मेहनत नहीं होने पर लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। सामान्यत: बच्चों में मोटापा तब तक नहीं माना जाता है जब तक बच्चे का वजन उसकी लंबाई व शारीरिक बनावट से अधिक ना हो जाए। बच्चों में वजन बढऩे की समस्या की शुरुआत पांच या छह साल या किशोरावस्था से शुरु हो जाती है। अध्ययन के मुताबिक जो बच्चे 10 से 13 साल की उम्र में मोटापे का शिकार हो जाते हैं उनके व्यस्क होने पर भी उनमें मोटापे की समस्या की आशंका रहती है।

बढ़ते वजन के कारण
बढ़ते वजन की समस्या किसी एक वजह से नहीं होती है। इसके कई कारण होते हैं। यह अनुवांशिक भी हो सकता है। इसके अलावा इसके जैविक कारण भी हो सकते हैं। मोटापा तब होता है, जब बच्चा जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने लगता है। अगर माता-पिता, दोनों में से कोई भी मोटा है तो बच्चे के मोटे होने की 50 प्रतिशत संभावना होती है। अगर माता-पिता दोनों ही मोटे हैं तो बच्चों में 80 प्रतिशत संभावना होती है कि वह भी मोटा ही होगा। इसके अलावा बढ़ते वजन के कई अन्य चिकित्सीय कारण हो सकते हैं।

कैसे बचाएं मोटापे से
मोटापे के शिकार बच्चों को चिकित्सीय जांच की जरूरत होती है। जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चों में मोटापा किस कारण से है। कभी-कभी शारीरिक असंतुलन की वजह से भी बच्चे ज्यादा खाने लगते हैं जिससे उनमें मोटापे की समस्या होती है। बच्चों को उनके खाने के अनुसार शारीरिक मेहनत करनी चाहिए जैसे बाहर खेलना कूदना, साइक्लिंग व तैराकी आदि। इससे बच्चों को मोटापे से बचाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -