प्रो वॉलीवॉल लीग : ऑल स्टार्स ब्ल्यू ने एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार येलो को दी शिकस्त
प्रो वॉलीवॉल लीग : ऑल स्टार्स ब्ल्यू ने एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार येलो को दी शिकस्त
Share:

पुणे : मशहूर वॉलीवॉल लीग ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम ने शुक्रवार को नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए रूपे प्रो वॉलीबाल लीग विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार येलो टीम को 2-1 से हरा दिया। ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम के लिए एलेक्सा चित्रा स्ट्रेंज ने सबसे अधिक 13 अंक बनाए। इसमें पांच स्पाइक्स और आठ सर्वस शामिल हैं। दूसरी ओर, येलो टीम के लिए मरीना च्वेतानोवा ने सबसे अधिक छह अंक किए। इसमें पांच स्पाइक्स और एक सर्व शामिल है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हासिल की इंग्लैंड पर शानदार जीत

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले सेट में ब्ल्यू टीम ने 6-4 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। स्ट्रेंज ने इस दौरान येलो टीम का काफी नुकसान किया। पहले टीटीओ तक ब्ल्यू टीम 8-5 की बढ़त पर थी। स्ट्रेंज के 11 अकों की मदद से ब्ल्यू ने 15-5 से जीता। इस सेट में स्ट्रेंज ने एक सुपर सर्व अंक और चार सर्व अंक हासिल किए। दूसरे सेट में येलो टीम ने एक समय 3-1 की बढ़त बना ली थी। 

हीरो इंडियन सुपर लीग : आज होगा जमशेदपुर और चेन्नइयन एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला

चलता रहा बढ़त का खेल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्ल्यू ने जल्द ही वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया और फिर 7-5 की बढ़त बना ली। इस दौरान श्रुति एम. ने शानदार सर्व किए और पूर्णिमा ने बेहतरीन स्पाइक किए। वही टीम येलो आसानी से हार नहीं मानने वाली थी। उसने मरीना के अच्छे प्रदर्शन के दम पर जल्द ही 8-7 की बढ़त ले ही। 9-11 के स्कोर पर ब्ल्यू ने सुपर प्लाइंट लिया और उसे कन्वर्ट किया। इसके तुरंत बाद येलो टीम ने सुपर प्वाइंट कॉल किया और उसे कन्वर्ट करते हुए 13-11 की बढ़त ले ली। अंत मं इस टीम ने 15-12 से यह सेट जीतते हुए मैच को निर्णायक सेट तक ले जाने का काम किया। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : आंध्र ने दी नागालैंड को रिकॉर्ड अंतर से मात

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर क्रिकेट के भगवान ने कही बड़ी बात

शहीद जवानों के परिवारों को दिया जायेगा आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में लगने वाला पैसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -