अमृतसर: पंजाब में खालिस्तान समर्थक एक बार फिर सक्रीय नज़र आ रहे हैं। राज्य के बठिंडा में वन विभाग के दफ्तर की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पाए गए हैं। बताया जा रहा है ये नारे रात में लिखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (2 अक्टूबर) को बठिंडा के संभागीय वन कार्यालय की दीवार पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे पाए गए हैं। इस दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ लिखा हुआ है।
Khalistan-Pakistan” Zindabad Slogans In Bathinda, Stronghold of AAP
— PONAM SINGH (@PONAMSINGH13) October 2, 2022
New York,2 Oct 2022
Secessionist group “Sikhs For Justice” (SFJ) released a raw footage of “Khalistan-Pakistan” Zindabad slogans inscribed at Divisional Forest Officer Bathinda, a stronghold of AAP. pic.twitter.com/ReGJwOnXrz
हालाँकि, सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस ने इन नारों को मिटा दिया है। इस मामले में, बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयबालन ई. ने बताया है कि खालिस्तान समर्थित नारे लिखे जाने की खबर मिली है। इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जाँच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन नारों के पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस (SFJ)’ की भूमिका सामने आई है। ये दावा खुद इस आतंकी संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किया है।
पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में पन्नू कह रहा है कि बठिंडा में ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद खालिस्तान- पाकिस्तान जिंदाबाद’ और सिख, मुस्लिम भाई-भाई’ लिखा हुआ है। उसने यह भी कहा है कि 26 जनवरी 2023 से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) आरंभ हो रहा है।’ पन्नू के इस नए वीडियो से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि खालिस्तानी आतंकी, पूरी तरह से पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी एक अलग देश की माँग करते हुए भारत से ‘कथित सिख लैंड’ को अलग कराने का षड्यंत्र रचते रहे हैं। इसी साजिश के तहत ये आतंकी, हिन्दुओं और सिखों में नफरत फैलाकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिससे देश के सभी समुदाय के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम विभाग के अपडेट
सपा MLA ताहिर खान पर केस दर्ज, प्रतिबंध के बावजूद लगाया था पशु बाजार
महाष्टमी पर झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, लोग बोले- ये दुर्गा का अवतार, हम लेंगे गोद