इस बार कुछ ऐसी रही प्रो कबड्डी लीग की नीलामी
इस बार कुछ ऐसी रही प्रो कबड्डी लीग की नीलामी
Share:

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग के 7वें संस्करण के लिए सोमवार और मंगलवार को यहां हुई नीलामी में दो खिलाड़ी एक करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके। हालांकि, पिछले सत्र में 6 खिलाड़ी एक करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके थे। इस सत्र के लिए 12 फ्रेंचाइजी टीमों ने 200 खिलाड़ियों को खरीदा। 7वें सत्र के लिए 173 घरेलू खिलाड़ी और 27 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रो लीग का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की।

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है यह दिग्गज !

ऐसी रही पूरी नीलामी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ देसाई 1.45 करोड़ रुपए के साथ इस सत्र के सबसे महंगे और टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पिछले सत्र में हरियाणा स्टीलर्स ने मोनू गोयत को 1.51 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार नितिन तोमर 1.20 करोड़ रुपए के साथ दूसरे करोड़पति खिलाड़ी बने। सिद्धार्थ को तेलुगू टाइटंस, जबकि नितिन को पुणेरी पल्टन ने खरीदा।

कोलकाता को हराकर अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

ऐसी रही विदेशी खिलाड़ियों की मांग 

जानकारी के मुताबिक डिफेंडर महेंदर सिंह बी वर्ग में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले खिलाड़ी रहे। महेंदर को बेंगलुरु बुल्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, बी वर्ग में रेडर मनजीत को पुणेरी पल्टन ने 63 लाख रुपए खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों में ईरान के मोहम्मद इस्माइल नबी बख्श को बंगाल वॉरियर्स ने 77.75 लाख रुपए में खरीदा। वे लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।

ग्राहम रीड होंगे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए मुख्य कोच

प्रो कबड्‌डी लीग : तेलुगू टाइटंस के हुए सिद्धार्थ देसाई, दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2019 : आखिर क्यों? तेज रफ्तार गेंद स्टंप्स पर लगने के बाद भी नहीं गिरी गिल्लियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -