इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला
इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला
Share:

ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है, तभी तो आये दिन प्रियंका के बारे में कोई ना कोई बड़ी खबर हॉलीवुड से आती रहती है. अब इसी कड़ी में एक और नई खबर आई है जिसमे देशी गर्ल प्रियंका के नाम एक और कारनामा जुड़ गया है.

जी हाँ इस खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला के रूप में चुना गया है. दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया नेटवर्क Buzznet ने एक सर्वे कराया. इस सर्वे में प्रियंका को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला के रूप में चुना गया.

आपको बता दें कि प्रियंका ने ये स्थान हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस एंजलीना जोली को पीछे छोड़कर हासिल किया है. इतना ही नहीं प्रियंका ने ये स्थान एंजलीना जोली के साथ एमा वाट्सन, ब्लैक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी हस्तियों को पीछे छोड़कर हासिल किया है.

प्रियंका ने इस बात कि खबर ट्विटर के जरिये बताई, उन्होंने लिखा कि buzznet का शुक्रिया और उन लोगो का भी शुक्रिया जिन्होंने वोट किया. आपको बता दें कि लिस्ट में पहले स्थान पर टॉप पॉप सिंगर बियोंसे है. प्रियंका फिलहाल अपने आने वाली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. प्रियंका इस फिल्म से हॉलीवुड में डेव्यू करने जा रही है.

 

देशी गर्ल प्रियंका ने निर्भया के लिए कही दिल की बात

प्रियंका बुलाये जाने पर विदेशी मिडिया पर भड़की दीपिका

बाहुबली ने दंगल को किया चित, बॉक्स ऑफिस पर निकली आगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -