प्रियंका की माँ ने अपने समधी को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाईयां
प्रियंका की माँ ने अपने समधी को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाईयां
Share:

निक जोनस के पिता केविन जोनस सीनियर ने रविवार को अपना बर्थडे मनाया है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समधी को जन्मदिन की बधाईयां दीं। मधु चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे माय डियर केविन सीनियर हमेशा खुश रहें। लव यू।' निक जोनस ने अपने पिता के बर्थडे पर एक पोस्ट की थी जिस पर रिप्लाई करते हुए मधु चोपड़ा ने अपने ट्वीट में ये पोस्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया ट्वीट: निक ने अपने पिता के साथ फोटोज साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे पापा। लव यू डैड।' प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने समधी को जिस तरह जन्मदिन की बधाईयां दी हैं उससे बहुत अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के मध्य की ट्यूनिंग कैसी है। खबरों की माने तो निक जोनस के घर पर एक ही दिन में दो पार्टियां एन्जॉय भी की गई है। इतवार को ही उनके घर पर सुपर बॉल संडे था, और इसी दिन उनके पिता की बर्थडे पार्टी भी कर चुके है।

पार्टी से गायब रहीं प्रियंका चोपड़ा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक जोनस ने हाल ही में पार्टी की डेकोरेशन का वीडियो साझा किया था। हालांकि उस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई दी है। अब निक जोनस ने जब अपने पिता के साथ तस्वीर साझा की तो उसमें भी प्रियंका चोपड़ा मिसिंग रही। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही प्रोफेशनली काफी ज्यादा बिजी रहते हैं। शादी के उपरांत प्रियंका भी यूएस शिफ्ट हो चुकी हैं।

मात्र 30 हजार रुपए प्रति घंटे में ये मॉडल दे रही खास कोचिंग

एक बार फिर माँ बनने वाली है प्रियंका की जेठानी सोफी

कान्ये वेस्ट ने शेयर किया एमसीयू फिल्म का फोटोशॉप्ड पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -