बिग बॉस 16 में हुई पहले कपल की एंट्री, वीडियो देख झूमे फैंस
बिग बॉस 16 में हुई पहले कपल की एंट्री, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आरम्भ आज रात से हो रहा हैं। टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर एवं विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में हर बार की भांति इस बार भी टेलीविज़न इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स शामिल होने वाले हैं। इनके साथ मॉडल मान्या शर्मा, निर्देशक साजिद खान तथा गायक अब्दू रोजिक भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

वही इस बार शो में 'उड़ारियां' सीरियल के स्टार्स प्रियंका चहर चौधरी एवं अंकित गुप्ता साथ दिखाई देने वाले है। सीरियल में अपनी केमिस्ट्री को लेकर दोनों की खूब चर्चा होती थी। दोनों को साथ देखना दर्शकों को भी बहुत पसंद था। अब दोनों साथ में बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रियंका एवं अंकित को रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो शो के प्रीमियर का है। सलमान खान प्रोमो वीडियो में प्रियंका एवं अंकित से पूछ रहे हैं कि उनका रिलेशनशिप कैसी है। इसपर प्रियंका चौधरी जवाब देती हैं- बेस्ट फ्रेंड्स। फिर वह बोलती हैं कि उनका और अंकित का रिश्ता बहुत खास है। वह दोनों साथ ना भी हों, तो एक दूसरे की केयर रखते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वैसे दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी शानदार है। इसी कारण प्रशंसकों को लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को गलत बताकर एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताते आए हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में दोनों का प्यार का प्यार परवान चढ़ता है या नहीं। अंकित एवं प्रियंका के अतिरिक्त बिग बॉस 16 का एक और प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अलग-अलग सीजन के प्रतियोगियों को किसी ना किसी कारण से डांटते दिखाई दे रहे हैं। इसमें राजीव अदातिया, विशाल आदित्य सिंह और बिग बॉस 15 के सभी घरवाले सम्मिलित हैं। वीडियो पर लिखा है कि अब घरवालों को स्ट्रिक्ट वॉर्निंग मिलने वाली है, क्योंकि बिग बॉस का गेम अब आरम्भ हो रहा है।

इंटरनेट पर छाई सुष्मिता सेन की भाभी, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

डांस प्रैक्टिस करते-करते गिर गई रुबीना दिलैक, वीडियो देख थमी फैंस की सांसे

ये किसके साथ बिस्तर पर सो रही है उर्फी जावेद? सोशल मीडिया पर लीक हुई बेडरूम फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -