इस शख्स के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई दिखाई देगी प्रियंका
इस शख्स के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई दिखाई देगी प्रियंका
Share:

प्रियंका चोपड़ा जो कभी बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक कही जाती थी उन्होंने अब बॉलीवुड से मुह फेर लिया है। लेकिन अभिनेत्री हॉलीवुड में खूब नाम कमा रहीं हैं। प्रियंका ने अब तक बेवॉच (2017), इज़ंट इट रोमांटिक (2019), द व्हाइट टाइगर (2021) और द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन्स (2021) जैसी हॉलीवुड मूवीज में एक्ट किया है।

हाल ही में अभिनेत्री की न्यू हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिन्दी ट्रेलर लाँच हुआ है और अब प्रियंका ने अपने नए प्रोजेक्ट का भी एलान कर दिया है जिसमें वे डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ स्क्रीन साझा करने वाली है। देसी गर्ल को जल्द ही रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाने वाला है, जिसका अभिनेत्री भारत में भी धुआंदार प्रमोशन कर रहीं हैं। वहीं, अब पीसी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी भी सामने आ चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट की मदद ले ली है। अभिनेत्री एक आर्टिकल की स्क्रीनशॉट साझा कर बताती नजर आई हैं कि वह अब जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ कार्य करने जा रहीं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखते हुए कहा है, 'ऑन टू दी नेक्स्ट।' साथ ही पीसी ने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए 'लेट्स गो' लिखा। प्रियंका के पोस्ट को चंद घंटों के अंदर लाखों लाइक्स भी मिल गए है, साथ ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।  खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त है। एक्ट्रेस इसके लिए इंडिया आई हैं, साथ ही जी-जान लगाकर इवेंट में इसको शानदार तरीके से प्रमोट करती हुई दिखाई दे रही है।

समंदर के पानी में आग लगाती हुई नजर आई एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो

हैली बीबर का बिकनी लुक देख दीवाने हुए फैंस

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -