प्रियंका वाड्रा ने किया ट्वीट, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका वाड्रा ने किया ट्वीट, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Share:

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ दरिंदगी की जा रही, किन्तु सत्ता के राग दरबारियों की आंखें कुछ नहीं देख पा रही हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को दहशत के माहौल में ढकेला जा रहा है। 

प्रियंका वाड्रा ने आगे लिखा है कि आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। लेकिन सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख पा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना आरंभ करेगी। प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में जून महीने में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई हिंसक घटनाओं का उल्लेख किया है।

प्रियंका वाड्रा ने 14 जून को आगरा में हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, अलीगढ़ में महिला को जिंदा जलाने की घटना और अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या जैसी अपराधिक वारदातों के लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि प्रियंका वाड्रा लोकसभा चुनाव के समय से ही पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोलती रही हैं।

लोकसभा और राज्यसभा के पटल पर रखी गई राष्ट्रपति के भाषण की प्रति

यूपी में लगे पोस्टर, शिवपाल और मुख्तार अंसारी को वापस सपा में लाने की मांग

तुर्की: तख्तापलट की कोशिश में 224 संदिग्‍ध हैं आरोपी, आज अदालत सुना सकती है फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -