यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका वाड्रा
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका वाड्रा
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य के कांग्रेसी नेताओं के साथ आज एक ऑनलाइन मीटिंग करने वाली हैं। वहीं राज्य की प्रभारी प्रियंका गांधी 14 जुलाई को लखनऊ का दौरा भी करेंगी। इस बैठक में चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने और पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने पर बात की जाएगी। कांग्रेस 30 साल से ज्यादा समय के बाद राज्य में वापसी करना चाह रही है। इस बैठक में इस बात पर भी मंथन किया जाएगा कि कैसे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जाए।

हाल ही में समाप्त हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनज़र यह बैठक महत्वपूर्ण है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी 825 में से महज दो सीटें ही जीत पाए। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत हुई थी, भगवा दल आने वाले चुनाव में सत्ता बनाए रखने का प्रयास करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका गांधी की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी और कैडर को सक्रिय करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई ने ब्लॉक अध्यक्षों, जिला-शहर अध्यक्षों और राज्य के अधिकारियों के लिए शिविर आयोजित किए थे। जो 10 जुलाई को समाप्त हुए हैं। इन शिविरों में संगठन को मजबूत करने, बूथ निर्माण और कई सोशल मीडिया अभियानों पर चर्चा करने पर जोर दिया गया था।

दक्षिण अफ्रीका में लागू किया जाएगा लॉकडाउन-4

इंदिरा गांधी जबरन नसबंदी कराएं तो 'Iron Lady', मोदी कानून लाएं तो 'तानशाह' !

19 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ये अहम विधेयक हो सकते हैं पेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -