डूबती कांग्रेस को फिर उबारने में जुटी प्रियंका, बनाया ये प्लान
डूबती कांग्रेस को फिर उबारने में जुटी प्रियंका, बनाया ये प्लान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जिला स्तर की समितियों को भंग करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश में पार्टी में बड़े बदलाव की रूपरेखा तैयार की है। 2019 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई थी, जो उसका अब तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। प्रियंका वाड्रा पार्टी में युवाओं को लाने पर जोर दे रही हैं। 

प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस नेताओं को जिला कमेटियों के लिए 40 साल या इससे कम के नेताओं की तलाश करने के लिए कहा है। प्रियंका ने कहा है कि जिला कमेटी के सदस्यों में से 50 फीसद से अधिक की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने जिला कमेटियों में ज्यादा महिला सदस्यों को भी शामिल करने के लिए कहा है। प्रियंका वाड्रा के चार सूत्री एजेंडा में जिले में नेतृत्व टीम में ओबीसी और एससी समुदाय के नेताओं की साझेदारी शामिल है। पार्टी की निगाह राज्य में किसान नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं पर भी है। उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

पार्टी में बड़े परिवर्तन की योजना में इंडियन यूथ कांग्रेस जैसे पार्टी के प्रमुख संगठनों को सशक्त करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रियंका के समीक्षा बैठकें करने के दौरान कई नेताओं ने कहा था कि पहले कांग्रेस सरकारों में यूथ कांग्रेस का ज्यादा प्रतिनिधित्व होता था और किसी सार्वजनिक अभियान में उसे हमेशा शामिल किया जाता था। 

सीएम योगी की सख्ती का भी नहीं दिखा कोई असर, समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे अफसर`

'जय श्री राम' के नारों के साथ करेंगे टीएमसी का स्वागत- भाजपा

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, क्या निकल पाएगा चमकी बुखार का सामाधान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -