लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, यूपी की राजनीति में प्रियंका वाड्रा की एंट्री
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, यूपी की राजनीति में प्रियंका वाड्रा की एंट्री
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद प्रदान करते हुए पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त किया है। अभी तक प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही राजनितिक रूप से सक्रीय रहीं है। 

ईवीएम हैक के सवाल पर बोले नितीश कुमार, EVM से ही मजबूत हुआ जनता का मताधिकार

किन्तु अब चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जानी पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। वे अगले माह फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।  इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है।

सोनिया का रायबरेली दौरा रद्द, राहुल दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे अमेठी

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले लड़ने वाली है। उल्लेखनीय है की राहुल गांधी ने कहा भी था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको हैरान कर सकती है, लिहाजा कांग्रेस को कम न आंका जाए। राजस्थान के सीएम बनने का बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभार सौंपा है।

खबरें और भी:-

 

ममता दीदी के बाद अब चंद्रबाबू नायडू दिखाएंगे विपक्ष की ताकत, अमरावती में होगी रैली

सवाल कमलनाथ से पूछते हैं, जवाब दिग्विजय देते हैं, असली सीएम है कौन ? - शिवराज सिंह

विपक्ष को गाली देने के लिए देश का पैसा इस्तमाल कर रहे पीएम मोदी- कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -