प्रियंका थामेगी यूपी में कांग्रेस की पतवार

नई दिल्ली : यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की पतवार थामने के लिये तैयार हो गई है। यह जानकारी यूपी कांग्रेस कैेंपेन कमेटी के चेयरमेन संजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका चुनाव प्रचार करने के लिये तैयार है, उनके चुनावी मैदान में आने के बाद निश्चित ही कांग्रेस को फायदा होगा। 

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारने के लिये मांग हो रही है लेकिन निर्णय सोनिया गांधी और प्रियंका पर छोड़ने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। अब संजय सिंह ने प्रियंका को प्रचार प्रसार हेतु तैयार होने का दावा किया है। सिंह ने बताया कि प्रियंका यूपी चुनाव में कांग्रेस के लिये अहम भूमिका निभायेगी, कांग्रेस उनकी जनसभाओं के लिये तैयारी करने में जुटी हुई है।

बताया गया है कि कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में तो काम करना चाहते है लेकिन वे प्रियंका को भी मैदान में उतारने की मांग लंबे समय से कर रहे है। कांग्रेसजनों की यदि माने तो प्रियंका में लोग इंदिरा गांधी की झलक देखते है और इसका फायदा कांग्रेस को होगा।

यूपी में प्रियंका के सहारे कांग्रेस की नैया

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -