'वो सिर्फ ट्विट करते हैं और बाहर नहीं निकलते हैं', अखिलेश पर प्रियंका गाँधी का तंज
'वो सिर्फ ट्विट करते हैं और बाहर नहीं निकलते हैं', अखिलेश पर प्रियंका गाँधी का तंज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में सक्रिय नजर आ रही हैं। जी दरअसल प्रियंका लगातार राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधने में लगी हुईं हैं। अब इन सभी के बीच उन्होंने परोक्ष तौर पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। हाल ही में प्रियंका गाँधी ने कहा, 'वो सिर्फ ट्विट करते हैं और बाहर नहीं निकलते हैं।' आप सभी को बता दें कि प्रियंका गांधी का ये बयान अखिलेश यादव से दो दिन पहले दिल्ली जाते वक्त फ्लाइट में एक संक्षिप्त मुलाकात के बाद आया है और इसी के चलते इस समय यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

आप सभी जानते ही होंगे इस समय राज्य में प्रियंका गांधी आक्रामक तौर पर कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं। इस समय राज्य में कांग्रेस के पास कोई मजबूत नेटवर्क नहीं है। हालाँकि इन सभी के बीच एक समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष तौर हमला किया और कहा, 'कुछ लोग बाहर नहीं निकलते हैं और ट्विटर पर ही सक्रिय रहते हैं।' आपको पता ही होगा कि कांग्रेस साल 2017 का विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ चुकी है।

ऐसे में अब प्रियंका के इस बयान से साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एसपी के बीच गठबंधन होने की कोई उम्मीद नहीं हैं। प्रियंका गांधी ने एक बयान में कहा, 'इन नेताओं को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया है और महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है। कांग्रेस ने इन महिला नेताओं को टिकट दिया है। वहीं रीता बहुगुणा जोशी को कई बार टिकट दिया और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रही हैं। लेकिन पार्टी छोड़ने वाले खिलाफ बयान देंगे ही।'

UP में मिला जीका वायरस का पहला मामला

महांकाल मंदिर परिसर में 'OMG 2' की शूटिंग के दौरान जूते में नजर आई पूरी यूनिट

छत्तीसगढ़: हुक्का बार बैन, गांजे की एंट्री पर रोक!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -