Netflix के मंच पर प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स को किया रोस्ट, इस मशहूर अभिनेत्री ने कुछ यूँ किया रिएक्ट
Netflix के मंच पर प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स को किया रोस्ट, इस मशहूर अभिनेत्री ने कुछ यूँ किया रिएक्ट
Share:

इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सुर्ख़ियों में बने हुए है। हांलाकि, प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस की सोशल मीडिया पोस्ट से स्पष्ट हो चुका है कि वो कल भी साथ थे और अब भी साथ हैं। तलाक की खबरों पर रोक लगाते हुए प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जोनस ब्रदर्स को रोस्ट करती नजर आई।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इपने इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स के नये शो का वीडियो साझा किया है। वीडियो में वो जोनस परिवार को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका बोलती हैं कि इस मंच पर आकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। तत्पश्चात, वो हंसते हुए बोलती हैं कि आज रात मैं अपने पति निक जोनस और उनके भाई... जिनका नाम मुझे याद नहीं रहता, उन्हें रोस्ट करने आई हूं। प्रियंका के इतना बोलते ही सेट तालियों के शोर से गूंज उठता है। 

वही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एवं निक जोनस की आयु के फासले पर भी चर्चा की है। आते ही प्रियंका बोलती हैं 90 के दशक के बहुत से ऐसे पॉप कल्चर हैं, जिनके बारे में उन्हें नहीं पता है। इसलिये मुझे उन्हें समझाना पड़ता है। वहीं निक ने भी मुझे टिक टॉक का इस्तेमाल करना सिखाया है। प्रियंका का कहना है कि वो एवं निक एक-दूसरे से सीखते हैं और सीखाते भी हैं। वही प्रियंका चोपड़ा का वीडियो देखने के पश्चात् अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से रहा नहीं गया तथा उन्होंने इंस्टा स्टोरी पोस्ट कर डाली। स्टोरी में अनुष्का लिखती हैं कि आप इसमें कितनी अच्छी हैं प्रियंंका। इसके साथ अनुष्का ने टिप्पणी में दो हार्ट इमोजी भी बनाये हैं। ऐसा काफी कम हुआ है जब अनुष्का शर्मा को किसी अभिनेत्री की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए देखा गया है।  

अंतिम की स्क्रीनिंग में सलमान ने लिया बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक इन स्टार्स ने 26/11 मुंबई अटैक को किया याद

आनंद एल राय पर सारा अली खान ने बरसाया प्यार, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -