Daughters day पर आई प्रियंका को पापा की याद, फोटो शेयर कर कही ये बात
Daughters day पर आई प्रियंका को पापा की याद, फोटो शेयर कर कही ये बात
Share:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात हमेशा ही साझा करती है। हॉलीवुड-बॉलीवुड अभिनेत्री हर खास अवसर पर अपनी फैमिली लाइफ की झलक भी फैंस को दिखा रहे है। इस वर्ष डॉटर्स डे का अवसर प्रियंका के लिए खास था, क्योंकि अब वह खुद एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की मम्मी बन गई है। डॉटर्स डे के खास अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने पापा और बेटी के साथ एक कोलॉज इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

प्रियंका चोपड़ा ने डॉटर्स डे के अवसर पर नई जेनरेशन और पुरानी जेनरेशन की झलक भी दिखा दी है। अभिनेत्री एक तरफ जहां अपनी बेटी मालती मैरी के साथ लाड़ करती हुई तो वहीं दूसरी तरफ अपने दिवंगत पापा डॉक्टर अशोक चोपड़ा के साथ एक हाउस पार्टी में डांस करती हुई फोटोज साझा की। बता दें कि प्रियंका के पिता का निधन 2013 में हो गया था।

प्रियंका ने कहा एक दिन देर से: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोलाज में अपनी बेटी और अपने पापा के साथ फोटोज साझा की है कर कैप्शन में लिखा 'एक दिन देर से लेकिन मेरी किताब में हमेशा इंटरनेशनल डॉटर्स डे हो रहा है'।

प्रियंका पापा की फोटोज हमेशा ही साझा  करती हैं: खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा के पापा डॉक्टर अशोक चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सेरोगेसी के माध्यम से 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के पैरेंट्स बन गए थे। मालती के जन्म की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट से भी दी है। पैदा होने के कई माह तक मालती हॉस्पिटल में भर्ती रही थी। प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर मदर्स डे के मौके पर साझा कर दी है। जिसके उपरांत भी एक दो बार बेटी की झलक दिखाई है लेकिन पूरा चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है।

लिली सिंह को दी बधाई: इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने एक थ्रोबैक तस्वीर यूट्यूबर लिली सिंह के साथ शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रियंका ने पिछले साल दीवाली पार्टी की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे पंजाबन'।

Super Bowl हाफटाइम शो में नजर आएंगी रिहाना

VFX और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर राकेश ने कह डाली ये बात

हैली के स्टाइलिश लुक की दीवानी है दुनिया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -