प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई बेटी की तस्वीर
प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई बेटी की तस्वीर
Share:

न केवल बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने के लिए मिलती है। उनके सोशल मीडिया पर फैंस का खासी निगाह रहती है और वे एक्ट्रेस की तस्वीरों को खूब लाइक करते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की उसके मामा के साथ एक प्यारी सी झलक साझा की है, जिस पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो भी अपडेट की है, जिसमें वह बेटी के साथ दिखाई दे रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मामा-भांजी फोटोज साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री की लाडली मालती मैरी अपने मामा सिद्धांत चोपड़ा की गोद में दिखाई दे रही है। हालांकि, इसमें नन्हीं परी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। सिद्धांत अपनी भांजी को बाहों में लिए उसकी ओर प्यार से निहार रहे हैं। फैंस को मामा-भांजी की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।

वहीं प्रियंका चोपड़ा की प्रोफाइल फोटो में एक्ट्रेस अपनी लाडली को गोद में लिए दिखाई दे रही है। मम्मा की बाहों में कैद मालती बेहद क्यूट दिख रही है।  खबरों का कहना है कि  प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी में पति निक जोनस की बेटी का स्वागत कर लिया था। कपल ने सेरोगेसी के जरिए लाडली को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

हिजाब पहन पॉर्न इंडस्ट्री एंट्री करने वाली MIA खलीफा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पोर्न सबसे पुराना धंधा...'

लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुई जस्टिन की पत्नी

मुझसे शादी करोगी...कुछ इस तरह 10 छोटे निक ने किया था प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -