पिता के जन्म दिवस पर प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक, शेयर किया वीडियो
पिता के जन्म दिवस पर प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक, शेयर किया वीडियो
Share:

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को हर दिन किसी ना किसी कारण से सुर्ख़ियों में देखा जाता है वह अपने फैंस को बड़ा प्यार करती हैं इस वजह से हर दिन अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आती रहती हैं. वैसे आजकल प्रियंका अमेरिका में वक्त बिता रही हैं. अब हाल ही में प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

जी दरअसल आज उनके पिता का 70वां जन्म दिवस है और वह इस दुनिया में नहीं है. अपने पिता के जन्म दिवस के मौके पर अभिनेत्री भावुक हो गईं और उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. हाल ही में प्रियंका ने जो वीडियो अपने फैंस को दिखाया है वह एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें उनके पिता अशोक चोपड़ा उनकी जगह अवॉर्ड लेने पहुंचे थे. आप देख सकते हैं अवॉर्ड सेरेमनी में वो प्रियंका की तारीफ कर रहे थे. वैसे उन्होंने अवॉर्ड उन सभी लोगों के नाम किया जो छोटे शहरों से आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने में सफल रहे. इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे हमेशा प्रोत्साहित करने वाले. आप 70 साल के हो गए. आपको याद करती हूं डैड.'

आप सभी को बता दें कि प्रियंका अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं. वैसे काम के विषय में बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्मों में एक हॉरर फीचर फिल्म हैं, जिसका नाम 'एविल आई' है. मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की निर्माता हैं और उन्होंने खुद अपनी नई फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. वैसे आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आ चुकीं हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -