मस्तमौला होकर प्रियंका ने पति निक संग खेली होली
मस्तमौला होकर प्रियंका ने पति निक संग खेली होली
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के उपरांत से भले ही अमेरिका में ही बस गई है. हालांकि वो अपनी संस्कृति और परंपरा को नहीं भूली हैं. जब कभी भी कोई फेस्टिवल आता है तो प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ उसे जरूर सेलिब्रेट करती हुई दिखाई देती है. वहीं अब उन्होंने होली का त्योहार भी सेलिब्रेट किया है, जिसमें उनके साथ निक जोनस भी नजर आए. बता दें कि प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में होली पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ पहुंची थी. वहीं सभी ने मिलकर जमकर होली खेली, जिसकी फोटोज प्रीति ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की हैं.

होली के रंग में रंगे दिखे सभी: प्रीति जिंटा ने दो तस्वीरें साझा की हैं. पहली फोटो में वो अपने पति के साथ दिखाई दे रही है. दोनों पूरी तरह से होली के रंग में रंगे दिखाई दे रहे है. जिसके साथ साथ दूसरी फोटो में प्रीति के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दिखाई दे रहे है. साथ ही कुछ और भी लोग है. वहीं इन सभी के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 

निक जोनस ने प्रियंका को लगाया रंग: खबरों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही रंग में पूरी तरह से रंगे हुए दिखाई दे रहे है. वहीं निक प्रियंका को रंग लगाने के लिए उनके पीछे भाग रहे है. प्रियंका की होली पार्टी से सामने आई ये फोटो अब काफी चर्चा में बनी हुई हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और प्रियंका को होली की बधाई दे रहे हैं.

पिंक ड्रेस में प्रियंका ने पति संग करवाया हॉट फोटोशूट, कैमरे के सामने दिखाए क्लीवेज

GROCERY STORE पर नजर आई किम

Julia Fox की दिलकश फोटो देख दीवाने हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -