प्रियंका को खली अपने पिता की कमी
प्रियंका को खली अपने पिता की कमी
Share:

प्रियंका को उनकी नई सीरियल ‘क्वांटिको’ के लिये बहुत अच्छी प्रतिक्रीया मिली है। प्रियंका ने इस खुशी के मौके पर अपने पिता को याद किया है। प्रियंका ने कहा है कि अगर आज उनके पिता जिंदा होते तो वे उनकी सीरियल ‘क्वांटिको’ की प्रशंसा सुनकर बहुत खुश हो जाते। प्रियंका के पिता दो साल पहले कैंसर बीमारी से हार गए थे। वे बहुत लंबे समय तक इस बीमार से लड़ते रहे।  

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही मीडिया मे अपने पिता के बारे मे बाते करते आई है। प्रियंका और उनके पिता का रिश्ता बहुत ही गहरा था। प्रियंका अपने पिता से बहुत प्यार करती थी। प्रियंका ने अपने पिता के लिये अपने हाथ पर 'डैडीज़ लिटिल गर्ल’ का टेटू भी बनवाया है। प्रियंका को जब कोई अवार्ड या कोई उपलब्धि मिलती है तो वे अपने पिता को बहुत याद करती है। 

प्रियंका ने कहा कि उन्हे उनके पिता की आंखो मे गर्व देखकर और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती थी। प्रियंका ने अपने बॉलीवुड के कलाकारो और भारत के लोगो को बहुत प्रभावित किया है। ‘क्वांटिको’ सीरियल भारत मे 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस सीरियल मे प्रियंका ने एफबीआई प्रशिक्षु एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है।      
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -