यूक्रेनी शरणार्थियों से मिली प्रियंका, लोगों का दर्द जान हुईं इमोशनल
यूक्रेनी शरणार्थियों से मिली प्रियंका, लोगों का दर्द जान हुईं इमोशनल
Share:

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। युद्ध के चलते वहां के हालात बहुत ही ज्यादा बुरे हो चुके है। इसका सबसे अधिक हानि आम नागरिकों को झेलना पड़ गया है। यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के चलते पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को शरण दी गई है। इसी दौरान ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वहां पहुंचकर यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की और बच्चों के साथ पेंटिंग भी बनाती दिखीं, इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष) की ओर से वहां दौरा करने के लिए गई हुई थी। प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। उनकी तरफ से अभिनेत्री वहां दौरा करने के लिए गई हुई थी। कन्वेंशन सेंटरों के दौरे की कुछ फोटोज और वीडियोज प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर दी है। जिनमें से एक में वह पोलैंड के एक्सपो सेंटर के बाहर नजर आ रही है। वीडियो में पीसी को कहते देखा जा सकता है कि "ये कन्वेंशन सेंटर है, जिसमे से लगभग पांच ऐसे हैं जो यूक्रेन से हजारों विस्थापित हुए लोगों से भरे हुए हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा से वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "यह पोलैंड के वारसॉ में एक एक्सपो सेंटर है, यहां कोई कॉमिक कॉन या ज्वेलरी प्रदर्शनी नहीं होती...यह पूरी जगह अब एक सुरक्षित जगह है, यूक्रेन के परिवारों के लिए एक वेलकम सेंटर है।" जिसके साथ साथ एक और स्टोरी में एक्ट्पेल येर मां और बच्चे के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही है।  जिसके साथ उन्होंने लिखा- ''मैं जोर देकर कहना चाहती हूं कि ये बच्चों और मांओं के लिए सबसे ज्यादा संकट है। बॉर्डर पार करने वाले 90 प्रतिशत लोग मां और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषों का वहां (यूक्रेन) रहना जरूरी है।''

इतना ही नहीं  प्रियंका ने बच्चों संग पेंटिंग करते हुए का भी एक वीडियो पोस्ट किया है।  वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द मूवी 'It's All Coming Back To Me' और 'सिटाडेल' में नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड मूवी 'जी ले जरा' में भी दिखाई देगी। 

जेनिफर लॉरेंस को न्यूयॉर्क में देख दीवाने हुए फैंस

काइली जेनर का अतरंगी पोज देख फैंस ने भरी आहें

जल्द ही हॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है इस अभिनेता की बेटी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -