बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने 2 बार बदला अपना नाम, लेकिन फिल्मों में नहीं चल पाया सिक्का
बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने 2 बार बदला अपना नाम, लेकिन फिल्मों में नहीं चल पाया सिक्का
Share:

मनोरंजन जगत में रोजाना स्टार की किस्मत का सट्टा लगता है। एक मूवी रातों-रात स्टार बना देती है तथा वही फिल्म यदि फ्लॉप हो जाए तो अर्श से सीधे फर्श पर पटक देती है। वर्ष 2005 में 'सरकार' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं प्रियंका कोठारी की किस्मत ने भी ऐसी पलटी मारी कि उन्हें एक समय के पश्चात् लोगों ने पूछना ही बंद कर दिया। 'जेम्स' एवं 'द किलर' जैसी मूवीज में मुख्य किरदार निभाने वाली प्रियंका आज फिल्मी पर्दे से बिलकुल गायब हो चुकी हैं। 

बता दे कि प्रियंका कोठारी का वास्तविक नाम निशा कोठारी है। उनका जन्म 30 नवंबर 1983 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' के रीमिक्स सांग से प्रियंका को अच्छी पहचान हासिल हुई। आर माधवन के कारण उन्हें वर्ष 2003 में तमिल फिल्म जय जय में ब्रेक मिला। हिंदी मूवीज में उन्हें राम गोपाल वर्मा ने फर्स्ट ब्रेक दिया। वह 'शिवा', 'डरना जरूरी है', 'गो', 'डार्लिंग', 'आग', 'अज्ञात', 'बिल बुलाए बराती' जैसी मूवीज में दिखाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई तमिल एवं तेलूगू भाषा की मूवीज में काम किया मगर उन्हें इससे कोई विशेष पहचान नहीं मिल पाई। 

वही वर्ष 2016 में प्रियंका ने दिल्ली के एक कारोबारी से शादी कर ली। शादी के पश्चात् उन्होंने अपना नाम एक बार फिर बदलकर अंजलि वर्मा कर लिया। प्रियंका अंतिम बार वर्ष 2016 में फिल्म बुलेट राजा में दिखाई दी थीं। ये मूवी कन्नड़ एवं तेलूगू भाषा में रिलीज हुई थी। तत्पश्चात, उन्होंने सिनेमा जगत से दूरी बना ली। अब वह कभी-कभी बड़े कार्यक्रमों में दिखाई देती हैं। 

ट्रेलर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने शेयर किए 'अतरंगी रे' के ये जबरदस्त पोस्टर्स, बढ़ा फैंस का उत्साह

प्रियंका चोपड़ा का हैरतअंगेज खुलासा, पति निक से बोली- सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा...

इस मशहूर सुपरस्टार ने लगाई विक्की-कैटरीना के रिश्ते पर मुहर! VIDEO देख फैंस हुए खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -