शिमला मे बन रहा प्रियंका का घर
शिमला मे बन रहा प्रियंका का घर
Share:

हिल स्टेशन शिमला में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका का घर बन रहा है जो हरी भरी पहाड़ी लुक के साथ-साथ ब्रिटिश लुक का भी अहसास देगा। कुछ फेरबदलों के साथ इस घर को ऐसा ऐसा बनाने का निर्णय लिया गया है जैसा अंग्रेजों के समय में बने घरों का है। पहाड़ी मे होने के कारण इस घर के लगभग हर कमरे में अंग्रेजों के पसंदीदा फायर प्लेस बनाए जाएंगे। इन फायर प्लेसों के साथ जोड़कर छत पर चिमनियां निकाली जाएंगी। दूर से देखने पर यह घर ठीक ऐसा दिखाई देगा जैसे इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी चाहती हैं कि उनका घर वह के पहाड़ी वातावरण से मेल खाये। प्रियंका और सोनिया गांधी ने रविवार को निर्माणाधीन घर का निरीक्षण लिया। प्रियंका गांधी सुबह पहले अकेली आई और उसके बाद शाम को सोनिया और प्रियंका दोनों ने निर्माणाधीन स्थल पर घंटों बिताए। 

इस दौरान निचली मंजिल से ऊपर की तरफ जाने वाली सीढ़ियों और ऊपर वाली मंजिल में स्थित कॉरिडोर को लेकर दोनों ने विचार-विमर्श किया, असल मे राजीव गांधी को पसंद थी वह जगह,एक बार शादी के बाद वे सोनिया के साथ वहाँ गए थे और तब से उस जगह पर घर बनाने की ख्वाहिस थी उनकी। उन्होने सोचा था कभी मौका मिलेगा तो वहाँ घर जरूर बनाएँगे । थोड़ी देर ही सही पर उनका सपना उनकी बेटी के जरिये पूरा होने जा रहा है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -