प्रियंका गांधी का मेरठ दौरा रद्द, 15 फरवरी को जाएंगी बिजनौर
प्रियंका गांधी का मेरठ दौरा रद्द, 15 फरवरी को जाएंगी बिजनौर
Share:

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं। ऐसे में अब सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगाने लगी है। इस लिस्ट में कांग्रेस भी शामिल है। अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कल यानी 15 फरवरी को बिजनौर के चांदपुर की रामलीला ग्राउंड में किसानों की महापंचायत में शामि‍ल होने के लिए जाने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक़ यहाँ वह किसानों को संबोधित करने वाली है।

जी दरअसल उन्होंने मेरठ में होने वाले किसान पंचायत का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आप सभी को बता दें मेरठ में जिला अध्यक्ष कांग्रेस अवनीश काजला का कहना है 'कल प्रियंका गांधी का मेरठ दौरा रद्द रहेगा।' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 फरवरी को बिजनौर के चांदपुर में किसान पंचायत करेंगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता इस बारे में जानने के बाद अपने कार्यों में जुट गए है।

जी दरअसल बीते दिनों ही प्रि‍यंका गांधी सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुईं थीं। यहां उन्‍होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। आपको हम यह भी बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन भी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज यात्रा पर थी। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले में संगम पर आस्था की डुबकी लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने शंकराचार्य के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद भी लिया था।

पुलवामा हमले पर फिर से हमले की खबर पर अलर्ट हुआ जारी

असम में बोले राहुल गाँधी- 'चाहे कुछ भी हो जाए CAA कभी लागू नहीं होगा'

अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, बोले- 'नहीं बता पाएंगे धनिया और गाजर के पत्तों का अंतर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -