पहली बैठक में ही प्रियंका ने आरएसएस के खिलाफ खोला मोर्चा, कह दी बड़ी बात
पहली बैठक में ही प्रियंका ने आरएसएस के खिलाफ खोला मोर्चा, कह दी बड़ी बात
Share:

नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की बैठक में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी करारा हमला बोला. उन्‍होंने कहा है कि, हम संघ की विचारधारा को हराएंगे. उन्‍होंने कहा है कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा और चिंतन प्रक्रिया को संयुक्‍त रूप से टक्कर दिए जाने की आवश्यकता है.

पीएम मोदी की आवाज़ से फिर गूंजेगा बंगाल, ममता बनर्जी को मिलेगा करारा जवाब

गुरुवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, पार्टी अध्‍यक्ष और भाई राहुल गांधी से अलग बैठीं हुई थी.  वे पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ बैठी थी. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला था. उन्हें महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) बनाया गया है. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) बनाया गया था.

संसद में गरजे पीएम, कहा देश लूटने वालों को मोदी से डरना ही होगा

प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कमरे में बैठेंगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के बगल वाला वही कमरा प्रियंका को प्रदान किया गया है, जहां राहुल पार्टी के उपाध्यक्ष होने के समय बैठा करते थे.

खबरें और भी:-

विपक्ष को केवल दो ही समय अवधि मालूम, BC- कांग्रेस से पहले और AD- राजवंश के बाद - पीएम मोदी

शिवराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा मध्य प्रदेश में लोगों का कांग्रेस से हुआ मोहभंग

शशि थरूर बोले, पाकिस्तान भले ही बन गया हो मुस्लिम देश, लेकिन भारत हिन्दू देश नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -