दो महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई प्रियंका वाड्रा, माँ सोनिया भी हुईं थी संक्रमित
दो महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई प्रियंका वाड्रा, माँ सोनिया भी हुईं थी संक्रमित
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वे फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेटर हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहीं हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा दो माह में दूसरी बार कोरोना की चपेट में आई हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी, 3 जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने उस समय ट्वीट करते हुए कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा था।

बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में महंगाई, GST और गांधी परिवार के खिलाफ जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेसी सांसदों ने संसद से मार्च निकाला था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भी कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकाला गया था। इस दौरान प्रियंका वाड्रा सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

जम्मू कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? सामने आया बड़ा अपडेट

पश्चिम बंगाल: स्कूल के पाठ्यक्रम से हटेगा 'घोटालेबाज़' पार्थ चटर्जी का नाम, DYFI ने की मांग

महागठबंधन के नेता चुने गए नीतीश, अब सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -