मन्दाकिनी में नाव पर सफर, मंदिर में जलाभिषेक..., चित्रकूट में सियासी सन्देश देंगी प्रियंका वाड्रा
मन्दाकिनी में नाव पर सफर, मंदिर में जलाभिषेक..., चित्रकूट में सियासी सन्देश देंगी प्रियंका वाड्रा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपने खोए जनाधार को हासिल करने में जुटी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से बुंदेलखंड की जनता का दिल जीतने और सियासी संदेश देने का प्रयास करेंगी. प्रियंका गांधी इस दौरान स्वामी मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगी तो मंदाकिनी नदी के किनारे नाव पर सवार होकर महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी. 

प्रिंयका गांधी वाड्रा बुधवार को प्रयागराज के माध्यम से सड़क मार्ग से बुधवार को दोपहर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेंगी. इस दौरान प्रियंका पहले भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक करेंगी और इसके बाद मंदाकिनी नदी के घाट पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी. यही नहीं, महिलाओं से संवाद के बाद प्रियंका वाड्रा भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन अर्चना करेंगी. 

प्रियंका गांधी चित्रकूट के जरिए केवल बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि पूरे यूपी को सियासी संदेश देती नजर आएंगी. इसी को देखते हुए प्रियंका गांधी के संवाद कार्यक्रम का मंच मंदाकिनी नदी के घाट के किनारे बनाया गया है, जहां नाव पर सवार होकर वो महिलाओं से संवाद करेंगी. इस तरह प्रियंका इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी तो दूसरी तरफ भाजपा के हार्ड हिदुत्व के जवाब में सॉफ्ट हिंदुत्व का सियासी संदेश देती दिखाई देंगी. 

प्रोटोकॉल तोड़कर मंत्री ने बचाई यात्री की जान

96% प्रदूषण के जिम्मेदार सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं: आदेश गुप्ता

'अगर 1 भी अमरनाथ यात्री को नुकसान पहुंचा, तो हज के लिए एक भी विमान उड़ने नहीं देंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -