प्रियंका का लखनऊ में पहला रोड शो, स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस
प्रियंका का लखनऊ में पहला रोड शो, स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Share:

लखनऊ: राजनीति में आधिकारिक रूप से एंट्री करने के बाद कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। लखनऊ में कई स्थानों पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर लगा दिए गए हैं, साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहन रखी है। खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के इतिहास का स्वर्णिम दिन करार दिया है।

वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करेगा सऊदी अरब, 10 अरब यूएस डॉलर करेगा निवेश

उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं और मैं आप सभी से मिलने लखनऊ आ रही हूं। प्रियंका गांधी का यह ऑडियो सन्देश तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वे कह रही हैं कि मेरे दिल में हमेशा आपके लिए स्थान रहेगा, मैं आशा करती हूं कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति का आगाज़ करेंगे, जिसमे आप सभी साझेदार बनेंगे। 

जहरीली शराब कांड: मायावती ने उठाई CBI जाँच कराने की मांग, भाजपा सरकार पर किया हमला

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूरे लखनऊ में 100 से अधिक स्वागत स्थल बनाए गए हैं। कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद के अलावा अन्य स्थान से आए कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत करेंगे। प्रियंका गांधी का रोड शो एक रथ में निकलेगा, जिसे पंजाब से मंगवाया गया है। इसमे कांग्रेस पार्टी के ध्वज की पट्टियां लगी हैं। प्रियंका के स्वागत के लिए लखनऊ में कई स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं।

खबरें और भी:-

सांप-नेवले की तरह है सपा-बसपा की जोड़ी, लेकिन अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए हो गए एक

महबूबा ने की इमरान खान की तारीफ, वहीं राम मंदिर को लेकर केंद्र पर बरसीं

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, पीएम मोदी पर बनाया गया ये वीडियो, आप भी देखें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -