प्रियंका गाँधी बोलीं- उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, घायल लड़की को इलाज हेतु दिल्ली भेजा जाए
प्रियंका गाँधी बोलीं- उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, घायल लड़की को इलाज हेतु दिल्ली भेजा जाए
Share:

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रद्रेश के उन्नाव में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और एक लड़की के बेसुध पाए जाने की घटना को दिल दहला देने वाली बताते हुए कहा है कि तीसरी लड़की को इलाज के लिए दिल्ली पहुंचाया जाए। प्रियंका गांधी ने कहा है कि, उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच - पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।'

प्रियंका ने कहा कि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या प्राप्त होगा ? प्रियंका ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुनें एवं तत्काल प्रभाव से तीसरी बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के असोहा इलाके के अंतर्गत आने वाले बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित समुदाय की तीन लड़कियां बेसुध पाई गई थी। अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया था।

SP आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15, 14 और 16 साल की तीन लड़कियां अपराह्न लगभग तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से रवाना हुईं थीं। देर शाम तक वापस ना आने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर खेत में बेसुध पड़ी मिलीं। वे एक दुपट्टे से बंधी हुई थीं। उन्होंने कहा कि दो लड़कियों की मौत हो गई और तीसरी लड़की को नाजुक हालत में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

नेपाल ने चीनी सिनोफेर्म कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से भी खरीदेगा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

अमेरिकी सेना के एक तिहाई लोगों ने कोरोना वैक्सीन से किया इनकार: पेंटागन

चिराग पासवान को आज लगेगा जोर का झटका, कई लोजपा नेता थामेंगे JDU का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -