लखीमपुर हिंसा पर प्रियंका वाड्रा का 'मौन व्रत' शुरू, साथ में अजय लल्लू भी मौजूद
लखीमपुर हिंसा पर प्रियंका वाड्रा का 'मौन व्रत' शुरू, साथ में अजय लल्लू भी मौजूद
Share:

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को गांधी प्रतिमा स्‍थल पर एकत्रित हुए। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मौन प्रदर्शन आरंभ क‍िया। 

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी मौजूद हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा क‍ि किसानों के साथ घटी ह्रदय विदारक घटना में सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी रही, पहले ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा के शासन में हो रहा है। प्र‍ियंका ने आगे कहा क‍ि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर, लखीमपुर में आरोपियों को बचा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा, दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर बेहद सक्रिय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ में बड़ा अभियान शुरू किया है।  रविवार को वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करने वाली उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब लखनऊ के हजरतगंज में GPO पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के समीप मौन व्रत पर बैठ गईं हैं।

लखीमपुर पर 'कांग्रेस' का 3 घंटे का मौन व्रत निकला खोखला..., 3 मिनट भी चुप नहीं रह सके नेता

खुलकर 'कांग्रेस' के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, क्या सक्रीय सियासत में भी रखेंगे कदम ?

'लखीमपुर में सियासत करने वालों कभी कश्मीर भी आ जाओ..', घाटी में हिन्दुओं की हत्या पर आक्रोश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -