योगी सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- भाजपा राज में असुरक्षित हैं महिलाएं
योगी सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- भाजपा राज में असुरक्षित हैं महिलाएं
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में पिछले एक सप्ताह में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 13 भयावह घटनाएं घटी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'यूपी में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 13 भयावह घटनाएं घटी। खबरों के अनुसार 4 घटनाओं में पीड़िता की हत्या कर दी गई या पीड़िताओं ने आत्महत्या कर ली। महिला सुरक्षा की ये दुर्गति विचलित करती है। सीएम साहब को इसपर ‘स्पेशल सेशन’ करने का समय नहीं, हाँ फोटोसेशन चालू है।' बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में इजाफा होने के चलते विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो साझा की है जिसमें 9 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर यानी एक सप्ताह में राज्य में हुई घटनाओं को दर्शाया हुआ है।

बता दें कि हाथरस के एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की दलित लड़की से चार लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस लड़की की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पीड़ित की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्द से जल्द उसकी अंत्येष्टि करने के लिये मजबूर किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना था कि परिवार की इच्छा के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया गया।

कोरोना संक्रमित पाए गए कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद, खुद को किया क्वारंटाइन

सुशिल मोदी ने लोजपा को बताया वोटकटवा, कहा - चिराग ज्यादा सीट मांग रहे थे....

वरुण गांधी बोले- कोरोना काल ने सिखाया हम एक दूसरे के बिना कुछ भी नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -