8 दिन बाद बरामद हुई लापता वकील की लाश, प्रियंका बोलीं- यूपी में कंट्रोल से बाहर क्राइम
8 दिन बाद बरामद हुई लापता वकील की लाश, प्रियंका बोलीं- यूपी में कंट्रोल से बाहर क्राइम
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लापता वकील का शव आठ दिन बाद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वकील का शव मार्बल गोदाम से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि, ''उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?'' प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वकील का शव जलाकर मार्बल गोदाम में दबा दिया गया था। बीते आठ दिनों से वकील के घर आने कि प्रतीक्षा कर रहे परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि वकील के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर में तनाव के मद्देनज़र पीएसी के साथ जिले में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

राजस्थान: गहलोत और पायलट खेमे के विधायकों का वेतन रोकने की मांग, HC में याचिका दाखिल

भारत के बाद अब अमेरिका में भी TikTok बैन, तिलमिलाया चीन

उमा भारती बोलीं- कांग्रेस की वोट बैंक की भूख ने राम मंदिर मसला हल नहीं होने दिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -