पियूष गोयल पर प्रियंका गाँधी का हमला, कहा- मंत्रियों का काम कॉमेडी 'सर्कस' चलाना नहीं....
पियूष गोयल पर प्रियंका गाँधी का हमला, कहा- मंत्रियों का काम कॉमेडी 'सर्कस' चलाना नहीं....
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मंत्रियों का काम कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की जगह वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हुए हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।

प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको मजबूत करना है, न कि कॉमेडी सर्कस चलाना। दरअसल, रेल मंत्री पियूष गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को लेफ्ट पार्टी की तरफ झुकाव वाला कहा था। गोयल ने पुणे में प्रेस वालों से कहा कि मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं।

उन्होंने आगे कहा था कि आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह लेफ्ट की तरफ झुकाव वाली है। भाजपा नेता ने कहा है कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित 'न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की आवाम ने उनकी सोच को ख़ारिज कर दिया। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था चरमरा रही है और इस समय मौजूद आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।

सोने की खदान में टूटा बांध, 12 लोगों की मौत, 10 लापता

जॉनसन एंड जॉनसन ने वापस मँगाए 33 हजार बेबी पाउडर, मिला कैंसरकारक रसायन

महाराष्ट्र चुनावः सीएम फडणवीस का शरद पवार पर निशाना, कहा शोले फिल्म का जेलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -