असम में महिलाओं के साथ चाय पत्ती तोड़ते नज़र आईं प्रियंका, कहा- जिम्मेदारी से वोट करें
असम में महिलाओं के साथ चाय पत्ती तोड़ते नज़र आईं प्रियंका, कहा- जिम्मेदारी से वोट करें
Share:

गुवाहाटी: असम में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रियंका ने आज चाय बागानों में श्रमिकों के साथ मुलाकात की और चाय की पत्तियां भी तोड़ी। इसके साथ ही वह तेजपुर के महाभैरव मंदिर में दर्शन और चुनावी सभा भी करेंगी।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।' प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को असम की महिलाओं से अनुरोध किया कि वे आगामी चुनाव में जिम्मेदारी से वोटिंग करें, क्योंकि यह उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे अधिक है और मौजूदा सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि, "आप जब वोटिंग करें, तो ध्यान से व सोच कर मतदान करें और समझें कि जिस सियासी पार्टी या नेताओं को आप चुन रहे हैं वे आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए नीतियां तैयार करने के लायक हैं या नहीं।"

 

इलेक्शन मोड में भाजपा, बंगाल में 20 तो असम में 6 चुनावी रैलियां करेंगे पीएम मोदी

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने राजस्थान पहुंचे जेपी नड्डा

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच WHO के चीफ ने जताई चिंता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -