राहुल को मिला 'बहन' का साथ, पति-बच्चे संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा
राहुल को मिला 'बहन' का साथ, पति-बच्चे संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा
Share:

इंदौर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी गुरुवार (24 नवंबर) को मध्यप्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन पहली बार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ मिला। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान ने भी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। इससे पहले कर्नाटक में सोनिया गांधी, राहुल की इस यात्रा से जुड़ी थीं। 

 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा, बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दाखिल हुईं थी। हिंदी पट्टी के इस प्रदेश में कांग्रेस की यात्रा 16 दिन तक रहेगी। कांग्रेस की यात्रा राज्य के 7 जिलों में कुल 380 किमी की दूरी तय करेगी। यहां से यात्रा राजस्थान जाएगी। दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है, ऐसे में इन राज्यों के लिए ये यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि देश में जो दहशत का मौहल है, हमने उसके खिलाफ ये यात्रा शुरू की है। हमारे सामने सभी रास्ते बंद हैं। चुनाव का रास्ता बंद है। न्याय व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में हमने सड़क पर उतरने का फैसला लिया। हमने सोचा जनता से गले मिलें, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की बात सुनें और उनसे जुड़ जाएं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि हमने सोचा भी नहीं था कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में हमें इतनी ताकत इतना प्यार मिलेगा। राहुल ने कहा कि अभी मुझसे कमलनाथ ने पूछा राहुल आप थके नहीं ? भाइयों और बहनों, आप मेरा चेहरा देखिए क्या आपको मेरा चेहरा थका हुआ लग रहा है ?

'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद

फिर एक दूसरे से टकराए गहलोत-पायलट, ऐसी रही दोनों की प्रतिक्रिया

'मेरे आने से पहले क्यों किया स्कूल का उद्घाटन', सरेआम इस नेता ने पकड़ा सरकारी अधिकारी का कॉलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -