स्पेशल ट्रेन से अमेठी-रायबरेली पहुंचे मजदूर, प्रियंका बोली- हम देंगे किराया
स्पेशल ट्रेन से अमेठी-रायबरेली पहुंचे मजदूर, प्रियंका बोली- हम देंगे किराया
Share:

रायबरेली: अन्य राज्यों में फंसे मजदूर,  श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली जिले में लाए गए हैं। इन मजदूरों के जिले में पहुंचने के बाद राजनीतिक पारा बढ़ गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ''हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है, जिससे हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें। यहां के लिए दो सहायता नंबर भी हैं, जिन पर टिकट की फोटो, पता भेजने से कांग्रेस आपका रेल भाड़ा अदा करेगी।''

प्रियंका गांधी ने दोनों जिलाध्ययक्षों के नंबर भी साझा किए हैं. अमेठी से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का नंबर 8795834675, 9415610734 और रायबरेली से जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का नंबर 9515436744, 9264926243 शेयर किया है। बता दें कि गुरुवार को साबरमती से  ट्रेन अमेठी पहुंची, जिस पर 42 जिलों के 1212 मजदुर सवार थे। इनमें अमेठी के 283 मजदुर भी शामिल हैं। जिनकी थर्मल स्कैनिंग और अन्य टेस्ट कराए गए और फिर सरकारी बसों से सभी को उनके घर के लिए रवाना किया गया।

वहीं, बुधवार दोपहर अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रायबरेली पहुंची थी, जिस में कुल 1200 प्रवासी सवार थे। इनमें रायबरेली के 46 यात्री भी शामिल थे। बुधवार और गुरुवार को आए मुसाफिरों से 600 और 650 रुपए टिकट के लिए गए हैं। आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ पहुंचाए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी राज्य के कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं पहुंचा चुकी हैं।' 

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, बड़े नेताओं का पत्ता कटा

सिएटल मेयर जेनी दुर्कन ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बोली यह बात

व्हाइट हाउस में गूंजे वेद मंत्र, कोरोना से मुक्ति के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कराया 'शांति पाठ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -