किसानों के बलबूते कांग्रेस का मिशन यूपी, आज बिजनौर महापंचायत में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
किसानों के बलबूते कांग्रेस का मिशन यूपी, आज बिजनौर महापंचायत में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के मुद्दे पर किसान आंदोलन के साथ-साथ अब विपक्ष भी जमीन पर उतरकर सरकार को घेरने में लगा हुआ है. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी और किसान महापंचायत में शामिल होंगी. प्रियंका सोमवार को पश्चिमी यूपी के बिजनौर में होंगी. बीते कुछ दिनों में ही प्रियंका का ये दूसरा पश्चिमी यूपी का दौरा होगा.

बिजनौर के चांदपुर में होने जा रही किसानों की महापंचायत को प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. कांग्रेस पार्टी की तरफ से कृषि कानूनों के खिलाफ ‘जय जवान, जय किसान’ अभियान की शुरुआत की जा रही है. कोशिश है कि इस अभियान के माध्यम से यूपी के लगभग 27 जिलों में अपनी बात को फैलाया जाए. पिछले दिनों जब प्रियंका गांधी ने सहारनपुर का दौरा किया था और यहां किसान महापंचायत को संबोधित किया था. वो भी कांग्रेस के इसी अभियान का हिस्सा था.

बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में किसानों के आंदोलन के सहारे कांग्रेस की तरफ से खुद को खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है. पहले सहारनपुर में किसान महापंचायत, फिर मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज का दौरा, प्रियंका गांधी अब यूपी में बेहद सक्रीय हो गई हैं.

'Bumble' की सीईओ बनीं सबसे कम आयु की महिला अरबपति

कोरोना महामारी के बीच प्रारंभिक संसदीय चुनाव जल्द होंगे आयोजित

अक्टूबर से सामुदायिक प्रसारण के बाद न्यूजीलैंड ने लगाया पहला कोरोना लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -