प्रियंका गाँधी को कांग्रेस मुख्यालय में मिला कमरा, कभी इसमें बैठा करते थे राहुल
प्रियंका गाँधी को कांग्रेस मुख्यालय में मिला कमरा, कभी इसमें बैठा करते थे राहुल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठने के लिए कमरा दिया गया है। प्रियंका गाँधी वाड्रा को अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल का कमरा आवंटित किया गया है। राहुल जब पार्टी के महासचिव थे, तब वे भी इसी कमरे में बैठा करते थे।

उद्धव ठाकरे से मिले प्रशांत किशोर, शिवसेना ने बताया शिष्टाचार भेंट

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियक्त किया गया है। राहुल गांधी, कांग्रेस की राजनीति में प्रियंका की भूमिका पर चर्चा करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से वापिस लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि, आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार शाम दिल्ली में आयोजित की गई पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

योगी के मंत्री ने दिखाए बागी तेवर, कहा अगर भाजपा नहीं मानी तो सपा-बसपा में जाएंगे

राहुल ने शनिवार को दिल्ली में राज्य के कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की एक अहम् बैठक बुलाई है, ताकि लोक सभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। बताया जा रहा है कि, प्रियंका ने कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मिलकर पूर्वी यूपी के लिए चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया है।

खबरें और भी:-

NSUI ने किया बजट का विरोध, मोदी पकोड़ा सेण्टर पर तले पकोड़े

सीबीआई बनाम ममता मामले में कूदे सिद्धू, कहा देश में चल रहा डंडातंत्र

IPS धमकी मामला: मुलायम को मिली क्लीन चिट रद्द, दोबारा होगी जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -