आज संगम नगरी प्रयागराज जाएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
आज संगम नगरी प्रयागराज जाएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर से यूपी दौरे पर हैं। जी हाँ, आज वह संगम नगरी प्रयागराज के बांसवार गांव में पहुंचने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर वह निषाद/मछुआरा समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होने वाली है। वहां पहुँचने के बाद वह सड़क मार्ग के द्वारा घूरपुर इलाके के बांसवार गांव में पहुचेंगी।

यहाँ पहुंचने के बाद वह कांग्रेस नेता निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस ने यह दावा किया है कि इस समुदाय के लोग पुलिस ज़्यादती के शिकार हुए हैं। अब आज निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी आज ही शाम के करीब 4 बजे वापस दिल्ली लौट आएंगी। कहा जा रहा है वह वहां केवल दो घंटे तक रुकने वाली हैं। इस दौरान वह योगी सरकार के बारे में बात कर सकती हैं और इसके अलावा निषाद समुदाय के वोटरों को भी साधने की कोशिश करेंगी।

आप सभी जाते ही होंगे कि दो हफ्ते के अंदर प्रियंका गांधी का ये दूसरा प्रयागराज दौरा है। जी दरअसल इससे पहले मौनी अमावस्या पर प्रियंका ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी और इसके बाद आज फिर से वह प्रयागराज के दौरे पर निकलने वाली हैं। वैसे आप सभी को पता ही होंगे कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव शनिवार को यूपी के ही मुजफ्फरनगर पहुंची थीं। वहां किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए वोटिंग शुरू, अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

यूपी पुलिस ने किया कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह का एनकाउंटर

कर्नाटक के मंत्री ने कोरोना की संभावित दूसरी लहर को लेकर लोगों से किया ये आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -