प्रियंका गांधी ने 'श्रीराम' का हवाला देकर भाजपा को घेरा, लोग बोले- कांग्रेस ने तो राम को काल्पनिक बताया था
प्रियंका गांधी ने 'श्रीराम' का हवाला देकर भाजपा को घेरा, लोग बोले- कांग्रेस ने तो राम को काल्पनिक बताया था
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में आज पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा हमेशा गांधी परिवार पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने का इल्जाम लगाती रहती है। मैं आज पूछना चाहती हूं कि क्या सत्ताधारी भाजपा भगवान राम के संबंध में भी यही सोचती है? क्या आप राम को भी परिवारवाद के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे, क्योंकि वह भी एक वंश के थे।

 

संकल्प सत्याग्रह में भाषण देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा वाले हमें परिवारवादी बोलते हैं, तो भगवान राम कौन थे। भगवान राम को वनवास भेजा गया। भगवान राम ने अपनी धरती और अपने परिवार के लिए धर्म का पालन किया। क्या भगवान राम परिवारवादी थे? क्या पांचों पांडव भी परिवारवादी थे? यह सभी अपने परिवार की रक्षा और संस्कारों के लिए लड़े। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें अपने परिवार के बलिदान पर क्यों शर्म आनी चाहिए? वह देश के लिए शहीद हो गए। इस धरती में उनका खून है।

 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि, मेरे परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र को सींचा है। प्रियंका वाड्रा के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर लोग कह रहे हैं कि, कभी कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर श्रीराम को काल्पनिक बताया था और आज भगवान राम का उदाहरण देकर भाजपा को घेर रही है। 

गौतस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल जेल में, बीरभूम में खुद CM ममता संभालेंगी कमान

MP में 75 IPS के तबादले पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- 'चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो...'

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -