लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस, प्रियंका के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस, प्रियंका के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक सप्ताह तीन-चार बार मिलने का फैसला किया है. वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न् एक बजे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ सूत्र ने मीडिया को बताया है कि, "लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने घर पर मिलना आरंभ कर दिया था." कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं. वह बीते दो सप्ताह में अपने और पार्टी अध्यक्ष भाई राहुल गांधी के आवास पर 150 से अधिक कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं.

हालांकि पिछले सप्ताह जब वह वोटरों को धन्यवाद देने अपनी मां सोनिया गांधी (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख) के साथ उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली गई थीं तो उस समय उन्होंने कहा था कि वह राज्य में हर सप्ताह दो बार लोगों से मिलेंगी. प्रियंका अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से भी मिली थीं और उन्हें पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत न करने के लिए फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि वह पार्टी और पार्टी नेताओं के कामकाज की समीक्षा करती रहेंगी.

नीति आयोग की बैठक में बोले उत्तराखंड के सीएम, कहा- हमें मिलना चाहिए वित्तीय सहायता

अब नेपाली बच्चे पढ़ेंगे चीन की भाषा, स्कूलों ने किया अनिवार्य

ट्रेनों में मालिश को लेकर सियासत तेज, सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -