प्रियंका गाँधी ने शेयर की पिता के साथ वाली आखिरी तस्वीर, लिखा भावुक पोस्ट
प्रियंका गाँधी ने शेयर की पिता के साथ वाली आखिरी तस्वीर, लिखा भावुक पोस्ट
Share:

नई दिल्ली: देश के सबसे युवा पीएम रहे राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। आज ही के दिन वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। भारत में संचार और कम्प्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी सही मायने में दूरदृष्टि वाले जननेता थे। उनकी असमय मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। देश के चहेते प्रधानमंत्रियों में से एक राजवी गांधी का बम विस्फोट में मारा जाना हर देशवासी का दिल दुख गया था।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 24 घंटों के भीतर देश के पीएम  बने थे। राजीव गांधी ने देशवासियों को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। पूरा देश उनकी की पुण्यतिथि को  आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह पिता के साथ ली गई उनकी अंतिम तस्वीर है।

प्रियंका गांधी ने यह तस्वीर साझा करते हुए भावुक कर देने वाला सन्देश भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा कि, '' उन लोगों के प्रति दया करना, जो आपके लिए निर्दयी हैं। यह जानना कि जिंदगी कितनी उचित है, फिर चाहे वह कितनी भी अनुचित क्यों न हों। चलते रहना, चाहे कितना भी गहरा आसमान हो या तूफान हो। अपने दिल को हमेशा प्यार से भरे रखना, चाहे दुःख कितने भी गहरे क्यों ना हों, यह मेरे लिए मेरे पिता के जीवन के उपहार है।''

 

इस के पाक मौके पर म्यांमार के राष्ट्रपति ने 700 से अधिक कैदियों को दिया क्षमादान

मैडिंगली में मोटरसाइकिल सवार हुआ मौत का शिकार

सोनिया गाँधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, PM केयर्स फंड से जुड़ा है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -