प्रियंका गांधी ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- '2 उद्योगपतियों की है मोदी सरकार...'
प्रियंका गांधी ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- '2 उद्योगपतियों की है मोदी सरकार...'
Share:

देहरादून: आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की सफलता के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। इस क्रम में खटीमा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। वही पूरे देश की नीतियां केवल 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो निर्धनों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी बीजेपी नेता आपके मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक सिर्फ अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन अधिक है। यह तब होता है जब प्रदेश में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके प्रदेश में सब कुछ है, हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के मौके है, मगर रोजगार नहीं। लोग जॉब के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम ने बोला था कि कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों की सहायता की तथा राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे रोड़ पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? तब हम राजनीती नहीं कर रहे थे, अपना फर्ज निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अवश्य सरकार में आएगी, क्योंकि जनता बीजेपी सरकार से थक चुकी है। सीएम को जनता को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं। वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं। वही खटीमा में जनसभा को संबोधित करने प्रियंका गांधी हल्द्वानी पहुंची तथा यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 5 वर्षों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। सरकार की कुनीतियों तथा बदनीयत ने राज्य को बर्बादी के मुहाने तक पहुंचाया।

सीएम गहलोत बोले- अधिकारियों की वजह से कांग्रेस हार गई थी 2013 का विधानसभा चुनाव

'लोकतंत्र के लिए गैस चैम्बर बना बंगाल, खतरे में हिन्दू..', सुवेंदु अधिकारी का दावा

शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री अठावले ने सिखाई इंग्लिश, बताया क्या होती है Budget की स्पेलिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -