प्रियंका गाँधी की गाड़ी से कुचला महिला सिपाही का पैर, रोड शो में हुआ हादसा
प्रियंका गाँधी की गाड़ी से कुचला महिला सिपाही का पैर, रोड शो में हुआ हादसा
Share:

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार 24 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचल कर एक महिला आरक्षक जख्मी हो गई। जिसके बाद महिला सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल वाहनों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के निकट पहुंचा, इसी दौरान उनके वाहन के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात महिला आरक्षक खुशनुमा बानो के पैर पर प्रियंका गांधी के वाहन का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे उनका पैर कुचला गया। 

उन्होंने बताया है कि, घायल महिला सिपाही खुशनुमा बानो को अन्य पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने जख्मी महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और उपचार की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को दी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना देने के लिए भी कहा है। आपको बता दें कि चुनावी माहौल को देखते हुए प्रियंका गाँधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं।

खबरें और भी:-​

उपेंद्र कुशवाहा के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा वो 'सीता' जो मंच के पीछे सिगरेट पीती है...

पांच सालों में इतने मालामाल हो गए 'दीदी' के भतीजे, जानिए कितनी है संपत्ति

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, अगर कब्र चाहिए तो वन्दे मातरम् कहना होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -