मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर पाया प्रियंका का हेलीकॉप्टर, रद्द हुआ मंडी में रोड-शो
मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर पाया प्रियंका का हेलीकॉप्टर, रद्द हुआ मंडी में रोड-शो
Share:

शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। लगातार खराब चल रहा मौसम इसकी वजह बताई जा रही है। बता दें सुंदरनगर में बीती देर रात से बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के चलते प्रियंका का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे सुबह 10 बजे से प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

जीत नहीं सकते महामिलावटी लोग, इसलिए मुझे गाली देकर निकाल रहे हैं भड़ास - पीएम मोदी

आज होना था रोड-शो 

जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रियंका का पॉलिटेक्निक कॉलेज से रैली स्थल तक खुली जीप में सवार होकर रोड-शो होना था। प्रियंका का हेलीकॉप्ट से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम बाधा बन गया। वहीं, रैली स्थल पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान इन नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। 

पाकिस्तान को 6 अरब डॉलर का कर्ज देगा IMF, लेकिन बढ़ जाएंगी इमरान की मुश्किलें

वही इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नीमच की रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जी आपने आम खाना सिखा दिया, आपने कुर्ता काटना सिखा दिया, अब आप देश को ये भी बता दीजिए कि आपने पांच सालों में हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया है?

जहां-जहां है भाजपा का राज, वहां महिलाओं पर गिर रही गाज - कांग्रेस

VIDEO: बंगाल में बड़ा बवाल, अमित शाह की रैली में पहुंची कोलकाता पुलिस और फिर...

मायावती की चुनाव आयोग को सलाह, कही बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -