इस दिन हिमाचल में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी
इस दिन हिमाचल में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी
Share:

शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने घर के पास से ही हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं। प्रियंका गांधी 17 मई को शिमला आ रही हैं। उनका शिमला शहर के पास छराबड़ा में अपना मकान है, जिसका उन्होंने हाल ही में निर्माण किया है। बता दें इन दिनों प्रियंका अपना पूरा समय प्रचार को देती हुई नजर आ रही है.

कांग्रेस पर हमलावर हुए पीएम मोदी, कहा - 2004 से 2014 तक ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था जिसमे घोटाले नहीं हुए

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका की पहली रैली ठियोग में ही होगी। इसके बाद उनकी दूसरी रैली इसी दिन सुंदरनगर में होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत ठियोग और मंडी के तहत सुंदरनगर में रोड शो करेंगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शुक्रवार से कांग्रेस का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ेगा। 

अखिलेश- माया ने सिर्फ गरीबों की बातें की हैं, उनका भला कभी नहीं किया - अमित शाह

जानकारी के मुताबिक ऊना में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा करेंगे। सोलन रैली की जल्द तारीख तय कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 और 13 मई को गुलाम नवी आजाद का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम है। वह चंबा व शिमला में पत्रकार वार्ता करेंगे। बता दें अब लोकसभा चुनाव के दो और चरण ही बाकि रह गए है.  

ममता के बिगड़े बोल, कहा - हाफ पैंट पहनकर RSS करते थे मोदी, अचानक बन गए प्रधानमंत्री

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं ने किया विशेष नृत्य, बन गया रिकॉर्ड

UPA-3 को लेकर बोले अनुराग ठाकुर, कहा- लद गए इन राजनितिक दलों के दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -