प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोली- हक के लिए आवाज उठाएं तो पीटा जाता है
प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोली- हक के लिए आवाज उठाएं तो पीटा जाता है
Share:

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रिंयका ने कहा कि ये लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं? किसान और महिलाएं हक के लिए आवाज उठाएं तो उन्हें पीटा जाता है। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान की बात कीजिए। 

राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकेंगे सुशिल मोदी, ये है कारण

स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद करें

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, भाजपा सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल और प्रियंका ने फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जरार कस्बे में रैली को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा, सरकार कहती है कि हम राष्ट्रवादी हैं। हम कहते हैं कि शहीदों का आदर करिए, जो हिंदू हैं, मुसलमान हैं, जो विपक्ष के नेता के पिता हैं, उनका भी आदर करिए। आप उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद करें, जिन्होंने देश की नींव रखी है। अपने खून, पसीने से देश को आजाद कराया।

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कुछ ऐसा बोले सीएम योगी

कुछ ऐसा भी बोले राहुल 

इसी के साथ राहुल ने कहा, जब पूंजीपति करोड़ों कर्ज लेकर जेल नहीं जाते तो किसान भी कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं जाएगा। कांग्रेस सरकार बनी तो आम बजट के साथ अलग किसान बजट पेश होगा। खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आलू किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। आवारा पशुओं की समस्या हल होगी।

निर्वाचन आयोग की सख्ती का सिलसिला जारी, मेनका गांधी और आजम खान के चुनाव प्रचार पर रोक

लोकसभा चुनाव: आज ओडिशा में चुनावी बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी, लखनऊ में रोड शो करेंगे राजनाथ

पेरिस स्थित नोट्रेडम कैथेड्रल में लगी भीषण आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -